Milk Shake Recipe

Milk Shake Recipe
Traditional Marwadi recipe made with authentic homemade flavors and easy cooking methods.
मिल्क शेक बनाने की विधि
समय 4 घंटे
मिल्क शेक बनाने के लिए दूध लेंगे
दूध को बर्तन में गर्म करने के लिए रख देंगे
और थोडा सा दूध साइड में रख लेंगे
चम्मच से हिलाते रहे और दूध पर मलाई नही बननी चाहिए
दूध को थोड़ी थोड़ी देर से हिलाते रहे
अब एक बर्तन पर बाकी का बचा हुआ दूध दाल ले
उसमे कस्टर्ड पाउडर दाल कर अच्छे से हिला ले
दूध को अच्छे से मिक्स करे उसमे गांठे नही बननी चाहिए
थोड़ी देर के लिए पाउडर वाले दूध को साइड में रख ले
अब गैस को वापस ऑन करो और दूध को 15 मिनट तक गरम करे
दूध थोडा सा गाडा बन जाये तो उसमे जो तैयार घोल को धीरे धीरे दाल करे हिलाते रहे
कस्टर्ड पाउडर अच्छे से मिक्स हो जाये तब तक दूध को हिलाते रहे
अब इसमे ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करे
10 मिनट तक पकाये अच्छे से
गैस बंद करके अब इसको पंखे के निचे रख दे
30 मिनट तक ठण्डा होने के बाद शक्कर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले
अब इस मिल्क शेक को फ्रिज में 2-3 घंटे ठण्डा होने के लिए रख दे
ठण्डा हो जाने के बाद ग्लास में शेक डाले और
इस पर बादाम और काजू डालकर सजा ले
तैयार है बादाम शेक
मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
2 kg दूध
40 gm कस्टर्ड पाउडर
8-10 काजू
7-8 बादाम
थोड़ी सी पिस्ता टुकड़ी
150 gm शक्कर
Loading comments...
