Daal ke Papad Recipe

Daal ke Papad Recipe
Traditional Marwadi recipe made with authentic homemade flavors and easy cooking methods.
दाल के पापड़ बनाने की विधि
समय 2 घंटा
मूंग दाल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले हम बिना छिलके की मूंग दाल व उड़द दाल को बारीक पीस लेंगे
अब हम एक बर्तन में पानी लेंगे
उसमें नमक व खारा डालेंगे
उसी में एक कपड़े में जीरा व हल्दी पाउडर डालकर उसे बांधकर उस पानी में डाल देंगे
व पानी को 5-7 मिनट उबालेंगे, पानी हल्का ठंडा होने पर दोनों आटे को मिक्स कर लेंगे
और उसमें काली मिर्च का उबला हुआ जीरा डालकर पानी से एकदम टाइट डो बना लेंगे
फिर डो को अच्छी तरह गुंथेंगे
फिर उसके छोटी-छोटी लोईयाँ बना कर पापड़ बना लेंगे
पापड़ को थोड़ी देर धूप में सुखाने के बाद स्टोर कर लेंगे
दाल के पापड़ बनाने के लिए सामग्री
1 kg मूंग की दाल
1 kg उड़द की दाल
25 gm खारो
50 gm नमक
1 tbsp जीरा
1/2 tsp हल्दी पाउडर
1 tbsp काली मिर्च
1 लीटर पानी
Loading comments...
